फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति सरकारी गोदाम में पल्लेदारी करने गया था। वापस आने पर जानकारी हुई।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के विकास नगर मोहल्ला निवासी लक्ष्मीनिया (40) ने मंगलवार को दोपहर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पति विनोद कुशवाहा ने बताया कि सुबह बच्चों को खाना खिलाकर स्कूल भेज दिया था। इसके बाद वह भी खाना खाकर मजदूरी करने चला गया था। उसके तीन पुत्र हैं। सभी कस्बे की प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन

पति का कहना है कि उसका किसी भी तरह का कोई झगड़ा नहीं हुआ था। लक्ष्मीनिया ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, उसे नहीं पता। उधर, मृतका के मायके पक्ष ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। तिंदवारी थानाध्यक्ष राधाकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि परिजन कोई वजह नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें