फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दहेज की मांग पूरी करने पर महिला को मारपीट कर निकाला

Sun, 27 Aug 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ दहेज अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के अजीतपुर गांव निवासी साकिन ने बताया कि उसकी शादी सात दिसंबर 2021 को तिंदवारी गांव निवासी प्रदीप कुमार द्विवेदी के साथ हुई थी। ससुराली पांच लाख रुपये की और मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर पति, ससुर, सास, जेठ व जेठानी द्वारा उससे नौकरानी जैसा बर्ताव किया गया। शादी से उसके एक पुत्र हुआ। पुत्र होने पर भी मारपीट बंद नहीं हुई। पुलिस ने पति प्रदीप, ससुर बृजमोहन, सास चंद्रकली, जेठ अखिलेश, जेठानी निधि के खिलाफ दहेज अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की है। है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें