फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला को पीटकर घर से निकाला, सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। थाना क्षेत्र बिसंडा के कोर्रही गांव में रह रहीं महिला साजदा खातून ने पति सहित सात ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि उनका निकाह वर्ष 2022 में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के श्रीराम काॅलोनी निवासी अब्दुल नईम के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुरालवाले बाइक व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर उन्होंने प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। बीते अप्रैल माह में पति अब्दुल नईम, सास जुलेखा, देवर अब्दुल अलीम, ननद अतीका, आयशा व आबदा खान और बहनोई अजीज मज्जू ने मिलकर पिटाई की। इसके बाद उन्होंने घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने पिता के घर गांव कोर्रही में रह रहीं हैं। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। उनके निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें