फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जांच में पुष्टि नहीं

Tue, 30 Sep 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि बीते शनिवार को काम करने के दौरान खेत मालिक और दो अन्य लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। महिला ने बताया कि शोर मचाने पर उसका बेटा उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा था। इस मामले में उसने विधायक ओममणि वर्मा से भी शिकायत की थी। इस पूरे प्रकरण पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि घटना की जांच कराई गई है। जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया है कि महिला को कुछ लोगों ने बरगलाने का प्रयास किया था। ऐसे बरगलाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की जांच सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें