फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक पर टूटकर गिरा तार, करंट से क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खड़े ट्रक पर ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से क्लीनर करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के नहदौरा गांव निवासी वीरेंद्र पाल (30) ट्रक में क्लीनर था। मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ बाईपास पर रात दो बजे वह ट्रक से सटकर खड़ा था, तभी ऊपर से गुजरी 11 हजार बिजली लाइन का तार टूटकर ट्रक पर गिर गया। इसकी चपेट में आकर करंट से झुलसकर उसकी मौत हो गई। सुबह होने पर ग्रामीणों ने देखा तो जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रधान ने आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

बड़े भाई भइयालाल ने बताया कि तीन मार्च को वीरेंद्र पाल घर से निकला था। उन्हें सुबह हादसे की सूचना मिली। घर में पत्नी रामदेवी है। दो पुत्र हैं। पिता मोहन लाल मजदूरी करते हैं। मटौंध थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि करंट से क्लीनर की मौत हुई है। ट्रक चालक का पता किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें