तिंदवारी। पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार की सुबह पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य नवाब सिंह उर्फ लल्लू (41) ने घर की छत में सीलिंग हुक में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई अवधेश सिंह का कहना है कि आठ वर्ष पूर्व पत्नी नवाब सिंह को छोड़कर कहीं चली गई थी, तभी से वह दुखी रहता था। नवाब ने दूसरी शादी भी नहीं की थी। पत्नी के आने का इंतजार करता रहा। काफी प्रयास भी किए गए, लेकिन वह वापस नहीं आई। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। सेमरी चौकी इंचार्ज हरिशरण सिंह ने बताया कि पत्नी के न आने से मृतक डिप्रेशन में था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वह खेतीबाड़ी करता था। (संवाद)