फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति की हत्या में शामिल पत्नी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में तीन मार्च को हुई देवेंद्र उर्फ गोलू की हत्या में वांछित उसकी पत्नी कल्पना को पुलिस ने पल्हरी गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बिसंडा कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक देवेंद्र उर्फ गोलू की उसके ही मित्र रवि कुशवाहा ने तीन मार्च को गंडासे से गला काटकर हत्या कर दी थी। घटना के पीछे वजह यह थी कि हत्यारोपी रवि के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध हो गए थे। इन संबंधों को लेकर मृतक रोड़ा बना था। घटना में पत्नी भी संल्पिता पाए जाने पर रविवार को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। इसके पूर्व हत्यारोपी रवि कुशवाहा को जेल भेजा जा चुका था। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष समेत कांस्टेबिल भानू यादव, रोहित यादव व महिला कांस्टेबिल रश्मि तिवारी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें