बांदा /खत्रीपहाड़ । गांव से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर जंगल में लगे कैथी के पेड़ से युवक शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पत्नी से खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद फंदा लगाने की बात कही है।
गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी कल्लू (35) का शव गांव से दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। फुफेरे भाई रामनारायण ने बताया कि मंगलवार को सुबह घर में उसका पत्नी बिट्टन से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के चलते बिट्टन ने खाना नहीं बनाया था। जिस पर कल्लू जानवरों को चराने जंगल निकल गया था, वहीं उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। चार भाइयों में सबसे बड़ा था। इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि पत्नी से आपसी विवाद के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।