खप्टिहा कलां। पत्नी की बिगड़ी तबीयत से परेशान वृद्ध ने प्लाट बेचा तो बेटा और बहु ने आकर उसको पीटना शुरू कर दिया। बहु ने उसका गला दबा दिया। घबराए वृद्ध ने थाने पहुंचकर गुहार लगाई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। कप्तान के पास जाकर शिकायत की तो एसपी के आदेश पर बेटा-बहू के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई।
कोतवाली देहात के चटचटगन निवासी 70 वर्षीय रामधनी ने थाना कोतवाली देहात में गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी भोलिया भी वृद्ध है। गंभीर रूप से बीमार रहती है। उसका बेटा पिछले 25 वर्षों से अपने पत्नी सहित कानपुर में रहता है।
रामधनी ने पत्नी के इलाज के लिए प्लाट जब पड़ोसी को बेचा तो 10 सितंबर को जानकारी पाकर बेटा और बहू आ गए और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि बहू ने उसका गला भी दबा दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।