फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फेयरवेल से मना करने पर छात्रों ने हूटर बजाकर निकाली गाड़ियां, की स्टंटबाजी

विज्ञापन
वायरल वीडियो की फोटो।  - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन
बांदा। चलती कारों में हूटर बजाकर गाड़ियों की छत व खिड़की से लटककर स्टंटबाजी करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय का झंडा लगाकर छात्र बकायदा हूटर बजाते हुए गाड़ियों से निकल रहे हैं। युवकों की इस हरकत से शहर की यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया कि शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में छात्र फेयरवेल पार्टी करना चाह रहे थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परीक्षा चलने के चलते फेयरवेल करने से मना कर दिया। इस पर कुछ छात्रों ने यह हरकत की है। उन्होंने दो गाड़ियों का चालान भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें