बांदा। जिला अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में तय समय दोपहर दो बजे से पहले तैनात स्टाफ के चले जाने से मरीजों ने हंगामा किया। इस दौरान वहां पहुंचे किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने इसकी जानकारी सीएमएस डॉ. एसडी त्रिपाठी को दी। सीएमएस ने अस्पताल कर्मियों को मौके पर भेजकर दवा वितरण कक्ष का ताला तोड़वाकर दवा का वितरण कराया। इस दौरान मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। सीएमएस ने बताया कि तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। (संवाद)