फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका तो बेटे ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कॉलेज जाते समय मोबाइल पर गेम खेल रहे बेटे को मां ने डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के महुराई अंश दुबरिया गांव निवासी विकास कुमार (16) ने सोमवार की दोपहर कमरे में पंखे से लटककर फंदा लगा लिया। ममेरे भाई ललित किशोर ने बताया कि विकास चित्रकूट इंटर काॅलेज, कर्वी में 10वीं का छात्र था। वह कर्वी में किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था। इन दिनों वह अपने घर में था। सोमवार को उसकी मां चुनबादी ने कॉलेज के लिए बैग तैयार करने के लिए कहा और मोबाइल देखने पर डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने फंदा लगा लिया। पिता आनंद किशोर दमनदीप में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। एक बहन में वह इकलौता भाई था। बदौसा थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि पिता आनंद किशोर दमनदीप में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। एक बहन में वह इकलौता भाई था। छात्र ने फंदा लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें