फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: औचक निरीक्षण में नहीं मिला वितरण का गेहूं, चावल

Sat, 21 Feb 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 19 चंदौर गांव में कोटेदार के यहां जांच करते पूर्ति निरीक्षक। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। औचक निरीक्षण में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गेहूं, चावल कम मिलने पर उचित दर विक्रेता से स्पष्टीकरण मांगा गया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर दुकान के निलंबन व निरस्तीकरण की कार्रवाई की संस्तुति की गई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक अतर्रा अजय शुक्ला ने शुक्रवार को चंदौर गांव के उचित दर विक्रेता रामानुज गर्ग की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गेहूं 47.299 क्विंटल, चावल 70.781 क्विंटल तथा चीनी 0.93 क्विंटल कम पाई गई। जांच के दौरान विक्रेता से अभिलेख एवं स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में पुष्टि हुई कि विक्रेता ने निजी स्वार्थ में खाद्यान्न एवं चीनी का दुरुपयोग और कालाबाजारी की है। इसके साथ ही खाद्यान्न वितरण में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच के बाद डीएम की अनुमति से पूर्ति निरीक्षक ने आरोपी विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई और दुकान के निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें