फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मानसिक तनाव से बचने के बताए तरीके

Tue, 10 Oct 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एमबीबीएस और नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने रंगोली सजाई व नुक्कड़ नाटक पेश किए। पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। इसमें लोगों को मानसिक तनाव से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में मानसिक दिवस पर विभिन्न आयोजन हुए। वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि खानपान संतुलित और दिनचर्या सही न होने से डिप्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। नियमित सुबह व्यायाम करने व संतुलित आहार की सलाह दी। वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशू सिंह ने कहा कि नशा और मोबाइल से मानसिक तनाव अनिद्रा जैसी दिक्कतें आ रही हैं। गोष्ठी के बाद छात्र-छात्राओं ने रंगोली सजाई। नुक्कड़ नाटक के जरिये रोगों के प्रति जागरूक किया। पोस्टर भी बनाए। प्राचार्य डॉ. एसके कौशल ने भी संबोधित किया। इस दौरान मेडिकल कालेज के प्रोफेसर, सहायक प्रवक्ता व स्टाफ रहा।
मानसिक तनाव से दूर रहने के दिए टिप्स
बांदा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और यूथ फ्रेंडली क्लीनिक (सिफ्सा) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य पर संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. सबीहा रहमानी ने जीवन के उतार-चढ़ाव में प्रबंधन और संतुलन बनाने को कहा। डाॅ. रिजवाना हाशमी ने छात्राओं को करियर, पढ़ाई के साथ अपने लिए खुश रहने और अपनी रुचियों को विकसित करने की बात कही। प्राचार्य प्रो. डॉ. दीपाली गुप्ता ने पोषण युक्त भोजन, योगा, निंद्रा के महत्व को समझाया। डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। डाॅ. आदित्य प्रताप सिंह, डाॅ. सचिन मिश्रा, डाॅ. संदीप सामंत सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें