फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दस दिनों में दुरुस्त होगी जलापूर्ति, डीएम के निर्देश पर पहुंचे अधिकारी

Wed, 03 Dec 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। कस्बे में लंबे समय से जारी जलापूर्ति की समस्या पर ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम से भेंटकर शिकायत की थी। इसके बाद डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा और समस्या के समाधान के निर्देश दिए। बुधवार को एडीएम एनजी वर्मा, जल निगम और जल जीवन मिशन के एई अंकित वर्मा, आईएनटी प्रकाश खंडेर, जेई पार्थ कर्मकार, शारिक तथा जल संस्थान के एई विमल वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से भेंट की और उनकी समस्या को समझा। एई विमल वर्मा ने बताया कि तुर्रा टंकी की जलापूर्ति जल संस्थान से संचालित है। आश्वासन दिया कि पाइपलाइन के सभी लीकेज तत्काल ठीक कराए जाएंगे। इससे बदौसा, बरछा व तुर्रा में नियमित जलापूर्ति हो सकेगी। कहा कि दस दिनों में जलापूर्ति प्रणाली को दुरुस्त कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर जल्द ही जलापूर्ति मिलने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें