फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पाइपलाइन टूटने से घरों पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। प्रयागराज-झांसी हाईवे पर चित्रकूटधाम जल संस्थान की पाइप लाइन टूटने से तीन क्षेत्रों में पानी का संकट गहरा गया। लोगों के घरों में पानी नहीं आया। इसके अलावा गहरे-गहरे गड्ढे होने से लोगों को दुर्घटना का डर सता रहा है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने बदौसा कस्बे में हर घर नल योजना के तहत नेशनल हाइवे-35 के किनारे पहले से चित्रकूट धाम जल संस्थान की पेयजल लाइन थीं। बदौसा कस्बे की जलापूर्ति वाली इन पाइप लाइनों को तीन जगह से रात के अंधेरे में तोड़ दिया गया। इससे बदौसा, बरछा (ब) व दुबरिया में पीने के पानी की जलापूर्ति बाधित हो गयी है। नेशनल हाईवे को तीन मीटर तक खोद कर चले गए। इससे वहां बड़े-बड़े गड्ढों से बस्ती के लोगों को डर लगने लगा है। बच्चों के गिरने का भी डर सता रहा है। तीन-तीन फीट गहरे और 10 फीट चौड़े गड्ढे तालाब नुमा हो गए हैं। यहां के रहने वाले रामबाबू साहू, श्यामबाबू साहू, भारत लाल गुप्ता, जवाहर लाल गुप्ता सहित बरछा बदौसा निवासियों ने बताया कि प्रशासन से हाइवे में हुए गड्ढों को भरवाने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें