फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्कूल की छत में उल्टा लटककर बना रहा था रील, सिर के बल गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव निवासी शिवम (21) गांव के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार की शाम बंद स्कूल में दोस्तों के साथ गया। स्कूल की छत पर चढ़कर बारजे से उल्टा लटककर हाथ में दो ईंट लेकर इंस्ट्राग्राम के लिए रील बनाने की कसरत कर रहा था। उसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वह सिर के बल नीचे गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता बरदानी किसान हैं। मटौंध थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। पंचनामा के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया है। इंस्टाग्राम में रील बनाने का कोई वीडियो नहीं मिला है। घरवालों से पूछताछ की गई है । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें