बांदा। सुबह की सैर पर निकले अपर निदेशक स्वास्थ्य विजयपति द्विवेदी और सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। सुबह छह बजे ट्रामा सेंटर में तैनात संविदा चिकित्सक अभिषेक बाहर से दवा लिखते पाए गए। इस पर सीएमएस ने उन्हें अंतिम चेतावनी दी है।
उधर, रात में मरीज के कथेतर लगाने के नाम पर आउटसोर्सिंग वार्ड ब्वाय राजकिशोर ने मरीज से 300 रुपये ले लिए। मरीज की शिकायत पर एडी स्वास्थ्य ने वार्ड ब्वायको तमाचा जड़ दिया और उससे गलती मनवाते हुए उठक बैठक कराई, साथ ही 300 रुपये भी वापस करा दिए।
सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने बताया कि उन्होंने सभी डॉक्टरों को स्पष्ट रूप से कहा जा चुका है कि वह वह बाहर से दवाएं न लिखें। जो जिला अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं, वहीं लिखें। इसके अलावा ओटी में मरहम पट्टी आदि के पैसे लेने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-
थप्पड़ नहीं मारा है। मरीज की शिकायत पर वार्ड ब्याय से मरीज के पैसे वापस दिलाए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी हिदायत दी है कि वह मरीजों से वसूली न करें। डॉक्टरों से कहा गया है कि बाहर की दवाएं न लिखें।-विजयपति द्विवेदी, अपर निदेशक, स्वास्थ्य, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।