फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एसटीएफ ने बांदा व अतर्रा में पकड़ी असलहा फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। एसटीएफ ने बांदा और अतर्रा में लंबे समय से चल रही अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी है। बांदा के गुलाब बाग में एसटीएफ और शहर कोतवाली पुलिस ने छापा माराए जबकि अतर्रा के एक मकान में दबिश देकर असलहा बनाने वाली मशीनों के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। एसटीएफ निरीक्षक दिलीप तिवारी ने कोतवाली व अतर्रा में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रविवार की तड़के एसटीएफ की टीम ने शहर के गुलाब बाग व अतर्रा कस्बे के बदौसा रोड पर एफसीआई गोदाम के सामने स्थित एक मकान पर छापा मारा। अधिकारियों ने स्थानीय बिजली विभाग से संपर्क कर मकान की बिजली कटवा दिया। छापा मारने की भनक लगते ही मकान के अंदर मौजूद करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग दीवाल फांदकर भागने में सफल रहे। एसटीएफ ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
हाइड्रा मशीन की मदद से मकान के अंदर लगी हुई असलहा बनाने की भारी भरकम मशीनों को लोडर में लोड करके मुख्यालय ले गई है। छापेमार कार्रवाई की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने कहा लखनऊ से एसटीएफ टीम के आने की सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज प्रेम नारायण सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हुए थे। उन्होंने और कुछ भी बताने से इनकार किया। सूत्रों के अनुसार प्रदेश स्तर पर अवैध असलहे फैक्टरी के खिलाफ किए जा रहे भंडाफोड़ के तार अतर्रा में भी जुड़े होने की सूचना पर एसटीएफ ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें