बांदा। मजदूरी, जेनरेटर व वाहन का भुगतान का कुल रुपया चार लाख 53 हजार 700 रुपया नहीं दिया। इस पर पीड़ित ने बिहार के ठेकेदार के खिलाफ देहात कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी भगवानदीन वर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने बिहार के खगडिया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवासी ठेकेदार आनंद कुमार को पाइप डालने के काम के लिए अपना जेनरेटर, लोडर और तीन माह के लिए 15 मजदूर दिए थे। उनका कुल भुगतान चार लाख 53 हजारा 700 रुपये होता है। जब उसने अपने रुपये की मांग की तो उसने चार लाख 53 हजार 700 रुपया रुपये का चेक दे दिया। चेक खाते में लगाया तो हस्ताक्षर गलत होने के चलते चेक का भुगतान नहीं हो सका है। इस पर उसने ठेकेदार के खिलाफ देहात कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।