फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मतदाता सूची की जानकारी अब एक कॉल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी के लिए कलक्ट्रेट स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर (डीसीसी) संचालित हो रहा है। एडीएम चंद्र शेखर ने बताया कि यह सेंटर चार जनवरी 2027 तक चलेगा। टेलीफोन नंबर 05198-298090 और टोल फ्री नंबर 1950 सुबह आठ से रात आठ बजे तक क्रियाशील रहेगा। उन्होंने बताया कि इस सेंटर पर 25 नवंबर तक 13 कॉल आई हैं। नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्योति सिंह को बनाया गया है। यहां 236-चित्रकूट व 237-मानिकपुर की सूची में नाम जुड़वाने, आपत्ति, संशोधन, स्थान परिवर्तन, पहचान पत्र, बीएलओ के नंबर, फार्म की स्थिति, ई-एपिक डाउनलोड और ईसीआई नेट एप की जानकारी मिलेगी। शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें