फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विमल सिंह 101 मतों से चुनाव जीतकर बने 51वें अध्यक्ष

Wed, 11 Feb 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
जीत के बाद संकट मोचन मंदिर से दर्शन कर बाहर निकलते नवनिर्वाचित अध्यक्ष विमल सिंह व महासचिव राजे
विज्ञापन
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के एक वर्षीय कार्यकाल के लिए मंगलवार को मतदान प्रणाली के तहत चुनाव कराए गए। 10 फरवरी को मतगणना कर देर रात चुनावी परिणाम जारी कर जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। चुनाव परिणाम के अनुसार विमल सिंह ने 101 मतों से यह चुनाव जीत कर जिला अधिवक्ता संघ के 51वें अध्यक्ष का ताज अपने नाम किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव विलास सोनी निर्वाचित हुए। राजेश कुमार त्रिपाठी ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर महासचिव का पद अपने नाम किया। कमलाकांत मिश्रा संयुक्त सचिव और कृष्ण पाल विश्वकर्मा सामान्य उपाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा सुशील कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें