फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सुख-शांति और बेहतर पैदावार के लिए ग्रामीणों ने की पूजा

विज्ञापन
फोटो -2- गांव संहिगा में ग्राम देवी के पूजन के दौरान मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
फोटो -2- गांव संहिगा में ग्राम देवी के पूजन के दौरान मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

तिंदवारी। सुख-शांति और फसल की अच्छी पैदावार के लिए गांव संहिगा के ग्रामीणों ने मंगलवार को मां खेरापति मंदिर में पूजा अर्चना की। ऐसी मान्यता है कि देवी मां के खुश होने से पैदावार अच्छी होगी। गांव के फूलचंद्र पटेल, प्रमोद यादव, शिवलाल पटेल, देशराज, राजबहादुर सहित अन्य ने बताया कि फसल बोआई के पूर्व ग्रामीण मां खेरापति की पूजा करते हैं। ग्राम देवी की पूजा करने से गांव में प्राकृतिक आपदा, संक्रामक बीमारियां, बाढ़, आग, अशांति आदि से मुक्ति मिलती है। बताया कि आपसी सहयोग से प्रतिवर्ष आषाढ़ माह में विधि-विधान से पूजा एवं हवन का आयोजन किया जाता है। पूजा के बाद ग्रामीणों को प्रसाद वितरण किया जाता है। इस दौरान वीरेंद्र कुशवाहा, राजाभइया, बसंतलाल, आशीष तिवारी, कुलदीप, राकेश तिवारी मौजूद रहे। (संवाद )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें