फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गांव जलमग्न, घरों में घुसा पानी, नाराज ग्रामीणों ने हाइवे किया जाम

विज्ञापन
कच्ची सड़क के पास हाइवे पर जाम लगाए बैठे ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। लगातार बारिश से अनथुवा, शिवदयाल का पुरवा, खमौहरा सहित कई गांवों में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से घरों में पानी भर गया। दर्जनाें मकान ढहने से आहत ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम छह बजे बांदा-प्रयागराज मुख्य मार्ग के कच्ची सड़क के पास जमीन में बैठकर जाम लगा दिया। हाथों में डंडा व फावड़ा लेकर बैठे ग्रामीणों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी शिवपूजन, बबलू, रेखा, रानी, सत्यम, मोहन, राजाभाई, नगीना आदि ने बताया कि दो दिनों से पूरा गांव जलमग्न है। मकान गिर गए है और सोने बैठने तक की जगह नहीं बची। कहा कि कई बार प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस, बस, चार पहिया व दो पहिया वाहन फंसे है। खबर लिखे जाने तक जाम बरकरार है और ग्रामीण प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें