बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी किसान लक्ष्मी नारायण (67) ने बुधवार की शाम खपरैलदार घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की जेब से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें लिखा है कि बीमारी के चलते वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस उसके परिवार वालों को परेशान न करे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।