फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ग्राम प्रशासकों ने पूर्व की भांति पूर्ण अधिकार मांगे

Thu, 04 Jun 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विधायक को पत्र सौंपते ग्राम प्रशासक। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। बुधवार को ब्लॉक सभागार में प्रधान-प्रशासक संगठन ने सम्मान एवं आभार समारोह आयोजित किया। इसमें ग्राम प्रशासकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रशासकों ने पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने और प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे ग्राम पंचायतों के कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी। प्रशासकों ने आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने विधायक ओममणि वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। पत्र में ग्राम प्रशासकों को पूर्व की भांति पूर्ण अधिकार देने की मांग की गई। सीमित अधिकारों के कारण गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। निर्माण कार्यों का भुगतान लंबित है और वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत नहीं हुई है। विधायक ओममणि वर्मा ने मांगों को जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें