फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक को कुचला, मौत

विज्ञापन
सीएचसी में रोती बिलखती पत्नी व अन्य परिजन। - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
बबेरू। तेज रफ्तार वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक सड़क में गिर गया, वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि अहार गांव निवासी विनय (27) ई रिक्शा चलाता था। वह रविवार को दोपहर दो बजे बड़ा गांव से धान के बीज देकर अहार गांव जा रहा था। तभी पहनाग तालाब के पास वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में विनय सड़क में गिर गया। उसके ऊपर से वाहन उसे कुचलता हुआ भाग निकला है। पुलिस ने विनय को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में पत्नी साधना है। दो पुत्र हैं। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें