फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: श्रद्धालुओं से भरी वैन खाईं में पलटी, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरवां। श्रद्धालुओं से भरी वैन गिरजां चौराहा गेट के पास खाईं में पलट गई। हादसे में नौ श्रद्धालु घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के बिंवार थानांतर्गत ग्राम बंडा का एक परिवार शुक्रवार की रात मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के लिए जा रहा था। श्रद्धालुओं से भरी वैन अभी गिरवां मुख्य चौराहा गेट के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में वैन खाईं में पलट गई। हादसे में अनूप सिंह (23) पुत्र वीर सिंह, साधना सिंह (50), कृष्णा देवी (55), श्वेता सिंह (35), दीपा सिंह (37), रिया सिंह (14), पलक (12), संध्या सिंह (50) और वैन चालक शनि सिंह (22) घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को वैन से बाहर निकाला। चालक शनि और संध्या सिंह को गंभीर चोट आने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें