फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क हादसे के बाद बवाल, पांच नामजद सहित 25 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नौ सितंबर की रात गिरवां रोड पर हुए हादसे के बाद चक्काजाम, तोड़-फोड़ और पुलिस से अभद्रता के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने पांच नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सड़क जाम करने, तोड़-फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। थाना गिरवां क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर पिथौराबाद निवासी गनेश उर्फ लाला की मौत हो गई थी। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की। उप निरीक्षक शिवरतन गुप्ता की तहरीर पर संदीप श्रीवास, बबलू श्रीवास, बादल श्रीवास, शैलेंद्र श्रीवास और मोहित सेन सहित 20 अन्य पर आरोप है। इन लोगों ने ट्रक के टायरों की हवा निकाली, तोड़-फोड़ की, डीजल टैंक में आग लगाने का प्रयास किया और पुलिस से अभद्रता व हाथा-पाई की। इस घटना से शांति व्यवस्था भंग हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें