फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 03 Nov 2025 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के भदवारी मोड के पास बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की मृत्यु घोषित हो गई। जबकि दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा सोमवार की रात आठ बजे के आसपास हुआ। बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी सुधीर (24) वर्ष व मनोज (26) वर्ष दोनों पतवन गांव से अपनी बहन के यहां से गांव अलिहा जा रहे थे। तभी बबेरू क्षेत्र के भदवारी मोड के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस में इलाज के लिए बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सुधीर को मृत्यु घोषित कर दिया और मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मां विसुना ने बताया कि मृतक चार भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। वहीं बाइक सुधीर चला रहा था और उसने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। मां ने थाने में तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें