फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: उज्ज्वल का सहायक उपनिरीक्षक पद पर चयन

Sun, 09 Jul 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू । कस्बे के प्रभाकर नगर निवासी उज्ज्वल मोदनवाल का पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक पद पर चयन होने से परिजनों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

प्रभाकर नगर पुरानी तहसील निवासी उज्ज्वल मोदनवाल ने पुलिस सहायक उप निरीक्षक लिपिक भर्ती परीक्षा वर्ष 2020-21 में परीक्षा दी थी। इसका परिणाम 29 दिसंबर 2022 को घोषित किया गया था।
विज्ञापन

जिसमें अब नियुक्ति मिली है। उज्ज्वल के पिता रामकुमार उर्फ बंटा मोदनवाल मिठाई बनाने का काम करते हैं। मां नीलम देवी गृहणी हैं।
उज्ज्वल ने बताया कि उसने हाईस्कूल और इंटर जेपी शर्मा इंटर कॉलेज से किया था। बीसीए जानकीकुंड से किया। उसके चयन से मोदनवाल समाज के अध्यक्ष सत्यमित्र मोदनवाल, मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार मोदनवाल, उमाशंकर आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें