बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरहीमाफी गांव निवासी लल्लू उर्फ कृष्णकांत वाजपेयी को वर्ष 2019 में तमंचे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में पेश की। मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला जज प्रथम चंद्रपाल द्वितीय की अदालत ने दोषी पाते हुए दो वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया। इसके साथ ही एक हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। तिंदवारी थाना प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी जेल में था। मंगलवार को सजा सुनाए जाने के बाद उसे फिर से जेल भेज दिया गया। (संवाद)