फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बैसाखी अमावस्या पर चित्रकूट के लिए दो विशेष ट्रेनें चलेंगी

Tue, 14 Apr 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बैसाखी अमावस्या के अवसर पर रेलवे ने चित्रकूट धाम कर्वी के लिए दो मेला विशेष ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें गुरुवार से शनिवार तक संचालित होंगी।
विज्ञापन




पहली ट्रेन बृहस्पतिवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी से सुबह 10:10 बजे चलकर दोपहर 3:25 बजे बांदा और शाम 5:45 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से शाम 7:25 बजे रवाना होकर रात 8:50 बजे बांदा और देर रात एक बजे झांसी पहुंचेगी। दूसरी विशेष ट्रेन झांसी से सुबह 8:10 बजे चलकर दोपहर एक बजे बांदा और दोपहर 3:05 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से शाम 4:40 बजे वापस झांसी के लिए रवाना होगी, जो शाम 6:45 बजे बांदा और रात 11:10 बजे झांसी पहुंचेगी। आवश्यकता पड़ने पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूट धाम कर्वी तक बढ़ाया जा सकता है, जिसके लिए एक रैक आरक्षित रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें