फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बैनामे को लेकर दो पक्ष भिड़े, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी । बैनामे की जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिससे दोनो पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया है। एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी गुलाब ने दी तहरीर में बताया है कि शनिवार को दोपहर वह अपने खेत में धान की बेड़ लगा रहे थे। तभी गांव के हीरा, अंजू, अश्वनी, मुनीम, बिस्सू, दीपक, आकर अभद्रता करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिलाओं के साथ भी मारपीट किया। उधर दूसरे पक्ष के हीरा का कहना है कि सन 2019 में गुलाब को जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। बैनामे के समय बैंक का कर्ज काटकर रुपए दिए गए थे। बैंक के कर्ज काटे गए रुपए को गुलाब ने जमा नहीं किया था।
इसी बात को लेकर जमीन में कब्जा नहीं दिया गया। जिससे उसका दाखिल खारिज नहीं हो पाया। इसी बात पर नाराज होकर अभद्रता कर रहा था। मना करने पर जब नहीं माना तो झगड़ा हो गया। मारपीट में पहले पक्ष के मातादीन, राजाराम, दिनेश, देवेंद्र, गुलाब, मीरा, नेहा, शीलू घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के अंजनी भी मारपीट में घायल हो गया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें