बांदा। नकली व्हाइट सीमेंट व वाल पुट्टी की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को बबेरू कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बबेरू कोतवाली पुलिस ने कमासिन रोड व ओरन रोड में स्थित दो दुकानों से नकली व्हाइट सीमेंट व वाल पुट्टी बरामद की है। एक दुकान से व्हाइट सीमेंट की 25 किलोग्राम वाली 18 बोरी भरी व व्हाइट वाल पुट्अी की 40 किलोग्राम वाली 23 बोरी भरी बरामद की है। साथ ही नकली जिप्सम प्लास्टर के 20 किलोग्राम वाली 36 बोरी भरी बरामद की गई है। पुलिस ने कमासिन रोड से श्याम किशोर व बांदा रोड से रणविजय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी टीम में एसआई तुसार श्रीवास्तव, राधेश्याम मिश्रा, सौरभ यादव, राहुल यादव, मनोज यादव व रश्मि गौतम आदि शामिल रहीं।