फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी विद्या भूषण (31) शुक्रवार की देर शाम जन्मदिन पार्टी में गया था। वह तिंदवारी रोड से लौट रहा था। गल्ला मंडी के पास उसकी स्कूटी में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कालू कुआं चौकी इंचार्ज जयचंद्र ने बताया कि वाहन को पकड़ लिया है। ड्राइवर भाग निकला है।
उधर, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का काम देख रही प्राइवेट कंपनी का ड्राइवर सौरभ (32) निवासी गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर महोखर गांव के पास खड़ा था। तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। कुछ देर बाद वहां पहुंचे यूपीडा के एंबुलेंस ड्राइवर दीपक ने उसे शुक्रवार को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मुशर्रफ खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें