तिंदवारी/बबेरू। जिले के दो स्थानों पर ब्रेकर पर बाइक उछलने से मासूम समेत दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
पहला मामला बबेरू के अहार गांव के अंश निबियापुरवा निवासी अरविंद निषाद बीते बुधवार को पत्नी को लेकर बाजार जा रहा था। तभी ब्रेकर में बाइक उछलने से पत्नी की गोद से दो वर्षीय पुत्री अंशिका सड़क पर गिर गई। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी प्रकार फतेहपुर जनपद के सैंबसी गांव निवासी 55 वर्षीय कलावती बृहस्पतिवार की शाम अपने बेटे के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बांदा की ओर बाइक से जा रही थी। तभी बेंदाघाट के पास स्पीड ब्रेकर से उछलकर सड़क पर गिर कर घायल हो गईं। पीएचसी तिंदवारी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद