फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 04 Jul 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पहली घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई। दूसरी घटना मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ पुलिस चौकी के पीछे स्थित रेल लाइन पर हुई। एक के शव की शिनाख्त न होने पर उसे मोर्चरी में रखाया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह करीब सात बजे कानपुर से मानिकपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय 30 वर्षीय युवक फिसलकर ट्रेन के नीचे गिर गया। उसकी कटकर मौत हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी सीताराम अहिरवार (55) भूरागढ़ पुलिस चौकी के पीछे स्थित रेल लाइन पर टहल रहे थे। पटरी पर आ रही मालगाड़ी से कटकर उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मालगाड़ी से कटकर मौत है। हार्न देने के बावजूद वह पटरी से नहीं हटे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें