फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवती से छींटाकशी में दो पक्ष भिड़े, सात गिरफ्तार

Wed, 22 Feb 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
छींटाकशी करने पर दो पक्ष भिड़े, सात गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने लाइसेंसी राइफल और तमंचा बरामद किया
- कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कमासिन। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती पर छींटाकशी करने पर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और असलहे लहराए गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन किसी काम से गली में जा रही थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने छींटाकशी की। इसका बहन ने विरोध किया तो युवक ने उसे धमकाया। बहन से घर आकर घटना की जानकारी दी। तो वह युवक के घर उलाहना देने गया। वहां युवक के परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग असलहे और लाठी डंडों लेकर आ गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज हुआ और असलहे लहराए गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लाइसेंसी राइफल और तमंचा को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही लाइसेंस निरस्त करने से संबंधित प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें