अतर्रा। बेटे के साथ घर में अकेली महिला से गांव के युवक ने साथी के साथ मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। परिजनों से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पति परदेश में कमाते हैं। घर में वह अपने नाबालिग बेटे के साथ रहती है। रोज की तरह वह 10 जुलाई की रात घर में सो रही थी। तभी गांव के ही रहने वाला युवक अपने एक साथी के साथ उसके घर की दीवार को फांदकर घुस आए। घर में कूदने की आहट से वह जग गई।
दबंग ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके कपड़े फाड़कर उसके मुंह में ठूंस दिए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की आवाज होने पर दूसरे कमरे में सो रहा उसका नाबालिग बेटा जाग गया। जिस पर दोनों दबंग जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकले। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने कहा तहरीर मिली है। महिला सिपाही को एसआई के साथ भेजकर जांच कराई जा रही है।