बदौसा। दो दिनों तक हुई लगातार बारिश से गरीबों के आशियाने ढह गए।
इससे खुले आसमान के नीचे बसर करने के लिए मजबूर हैं। खटेहटा गांव के श्यामलाल का कच्चा मकान बुधवार को भरभरा कर गिर गया। घर में रखा सामान दबकर बर्बाद हो गया। पीड़ित ने बताया कि पत्नी गंभीर बीमारी से ग्रस्त है। मकान गिरने से स्थिति और भी खराब हो गई है। गांव के ही कल्पनीत सिंह का मकान भी बारिश से ढह गया। इससे परिवार सहित खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं।
ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुशवाहा ने डीएम व एसडीएम को पत्र भेजकर दोनों परिवारों को शासकीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।