फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: झाड़फूंक के चक्कर में गर्बवती समेत दो की मौत

Sat, 23 Sep 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बिसंडा। झाड़फूंक के चक्कर में गर्भवती महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। युवक को सर्प ने डसा था, जिस पर परिजन इलाज के बजाय झाड़फूंक में ही उलझे रहे। पुलिस दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव निवासी सात माह की गर्भवती महिला चुनकी (25) शुक्रवार की रात सोते वक्त उसके पेट में दर्द उठा तो उसने अपने भाई और बाहर सो रहे पति को बताया। पति ने गांव के ओझा से उसकी झाड़ फूंक कराई, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर वह उसे लेकर रात 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति शीतल पाल ने बताया कि वह गुजरात में रहकर पेटिंग का काम करता है। रक्षाबंधन से वह घर में था। मौत की वजह जानने के लिए वह पोस्टमार्टम करा रहे हैं। उधर, चिल्ला थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि परिजन तबीयत खराब होने से मौत होना बता रहे हैं।
बिसंडा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा के दूल्हा चौक निवासी अरुण कुमार (21) पेट्रोल पंप में शुक्रवार की रात ड्यूटी पर था। रात करीब ढाई बजे उसे सर्प ने डस लिया। अरुण ने घर आकर परिजनों को बताया। परिजनों ने झांड़ फूंक कराया। राहत न मिलने पर उसे लेकर बिसंडा पीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता बाल गोपाल सविता ने बताया कि दो पुत्रों में बड़ा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें