बांदा। शनिवार की शाम रेलवे स्टेशन में रोती बिलखती बच्चियां मिलीं।
यात्रियों ने इन्हें पुलिस को सौंप दिया। पांच साल की बच्ची अपना नाम रुखसार व ढ़ाई साल की बच्ची अपना नाम बानो बता रही है।
मामला शनिवार की शाम का है।
आरपीएफ एसआई अतुल का कहना है कि दोनों बच्चियां कभी फतेहपुर व तो कभी बांदा की रहने वाली बता रही हैं। पिता का नाम इब्राहीम व संदीप बता रही हैं। मामला संदिग्ध है।
बताया जा रहा है कि मां ही इन्हें छोड़कर चली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।