फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पितृ विसर्जनी अमावस्या पर चलेंगी दो मेला स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी-बांदा को कर्वी तक बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। पहली अक्टूबर को अश्विन मास की पितृ विसर्जनी अमावस्या पर रेलवे ने चित्रकूटधाम कर्वी के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेन चलाई है। इसके साथ ही झांसी-बांदा पैसेंजर ट्रेन को कर्वी तक बढ़ाया जाएगा है।
मंडल रेल प्रबंधक (झांसी) के जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहली मेला स्पेशल ट्रेन मंगलवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से सुबह 10:10 बजे चलकर ओरछा, बरुआ सागर, निवाडी, मगरपुर , टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड,, चरखारी रोड, महोबा, वरीपुरा, कबरई, मटौंध, खैराडा होते हुए दोपहर 3:30 बजे बांदा पहुंचेगी। इसके बाद डिंगवही, खुरहण्ड , अतर्रा , बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर होते हुए शाम 5 :45 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। यही ट्रेन वापस चित्रकूटधाम कर्वी से शाम 7:25 पर चलकर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए बांदा रात 8:55 बजे पहुंचेगी और यहां से निर्धारित स्टॉपेज के बाद छोटे-बड़े स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए रात 1:15 पर झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी से रात 8: 10 बजे चलेगी। 1:00 बजे बांदा , 3:05 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। चित्रकूटधाम कर्वी से प्रातः 4:40 बजे वापस सभी स्टेशनों में ठहराव लेते हुए सुबह 6: 45 बजे बांदा और दोपहर 11:10 बजे झांसी पहुंचेगी। जन संपर्क अधिकारी ने यह भी बताया कि गाड़ी संख्या 01809 और 01810 वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें