फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में शराब के नशे में आए प्राइवेट लाइनमैन की अटारी में सोते समय मौत हो गई। परिजनों ने किसी कीड़े के काटने की आशंका जताई है। उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के कुर्रा पुरवा में मजदूर को सांप ने डस लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी रामबली (40) प्राइवेट लाइनमैन था। बुधवार की रात नौ बजे वह शराब पीकर घर आया था। कुछ देर बाद वह अटारी में सोने चला गया। रात करीब 12 बजे उसके बच्चे खाना खाने के लिए उसे जगाने गए तो वह चारपाई पर मृत मिला। मृतक के चचेरे भाई बबलू ने बताया कि उन्हें मौत की वजह नहीं मालूम है। परिजन किसी कीड़े के काटने की आशंका जता रहे हैं। रामबली के चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। देहात कोतवाली थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जाहिर की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के कुर्रा पुरवा गांव निवासी चुन्नू (49) घर में सो रहा था। रात तीन बजे के करीब उसकी चारपाई पर चढ़कर सर्प ने उसकी नाभी में डस लिया। परिजनों ने गांव में ही झाड़फूंक कराई। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल लाए। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गुरुवार रात 12 बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बड़े भाई देवीदीन ने बताया कि चुन्नू मजदूरी करता था। वह भूमिहीन था। दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घर में पत्नी बच्ची देवी है। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें