बबेरू। क्षेत्र के सांड़ा गांव में डेंगू से दो बच्चों की मौत हो गई। बुखार ग्रस्त रतिभान (12) पुत्र नत्थू को चार दिन पहले जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। शुक्रवार की रात उसकी वहीं मौत हो गई। उधर, इसी गांव के रज्जन (7) पुत्र फूल सिंह यादव को बबेरू के एक पैथालाजी में डेंगू बताए जाने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। शनिवार को उसकी मौत हो गई।