फोटो - 19 गिरफ्तार बाइक चोरी के आरोपी। स्रोत- पुलिस
बांदा। शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चाेरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चाेरी के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए गए हैं।
चौकी प्रभारी बलखंडी नाका यज्ञनारायण भार्गव ने बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के बांसी गांव निवासी विमल गुप्ता ने पांच फरवरी को कोतवाली नगर में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया था कि उसकी 28 जनवरी को अज्ञात लोगों ने सब्जी मंडी से बाइक चोरी कर ली थी। कोतवाली नगर पुलिस ने शहर के छोटी बाजार निवासी सुमित व गिरवां के मुरवां गांव निवासी राजू को अतर्रा रोड बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बाइक में कटे हुए विभिन्न बॉडी पार्ट्स बरामद हुए हैं। बताया कि 28 जनवरी को लोहा मंडी सब्जी मार्केट के पास से चुराई थी। कल पुर्जों को अलग-अलग कर बेचने जा रहे थे। उनके पास से चोरी के बाइक पैशन प्रो के कटे हुए रिम, एलाय व्हील, टायर, पेट्रोल की टंकी, सीट, चेचिस, साइलेंसर आदि सहित विभिन्न पार्ट्स बरामद किए हैं।