फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चोरी केे बकरा और तमंचे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/खप्टिहा कलां। कालिंजर थाना व पैलानी थाना पुलिस ने दो लोगों को तमंचे और चोरी के बकरा के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की सीमा के पास से फतेहपुर के जजरहा गांव निवासी शमीम को 315 बोर के तमंचे और चोरी के एक बकरा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शमीम को शातिर अपराधी बताया है। उसके खिलाफ कालिंजर थाने में चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर कालिंजर ऋषि देव सिंह, एसआई मणिशंकर मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पैलानी थाना पुलिस ने ऑपरेशन दृष्टि के तहत लगाए गए कैमरे की मदद से माझा डेरा साड़ी गांव निवासी शिवमंगल निषाद को गांव के पास से एक तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी खप्टिहा कलां धर्मेंद्र सिंह व उनकी टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें