जसपुरा (बांदा)। थाना परिसर के बाहर खड़े सीज ट्रक को बिना सूचना ले जाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जसपुरा थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि थाने परिसर के बाहर खड़े सीज ट्रक को बिना सूचना दिए अयोध्या जिले के वेलियागढ़ निवासी वाहन चालक शुभम (20) व गोपालपुर निवासी वाहन स्वामी शैलेश कुमार शुक्ला को गिरफ्तार किया है। बताया कि आठ नवंबर को टीम ने ओवरलोड ट्रक सीजकर थाना जसपुरा में खड़ा कराया गया था। नौ नवंबर को ड्राइवर बिना सूचना दिए ट्रक लेकर भाग गया था। जसपुरा थाने में खान एवं खनिज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों आरोपियों को रामपुर चौडगरा चौराहा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ट्रक का नंबर भी बदल दिया था।द