बांदा। ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग के दौरान खनिज निरीक्षक के साथ की गई मारपीट के दोनों आरोपियों को मटौंध पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अतर्रा सीओ गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि मटौंध थाना क्षेत्र के हरदौनी गांव के पास बुधवार की देर शाम ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग के दौरान खनिज निरीक्षक के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। खनिज निरीक्षक ने मटौंध थाने में दो नामजद व चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी क्रम में मटौंध थाना पुलिस ने हरसिंह थोक निवासी सानू सिंह व पुष्पेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।